फतेहपुर, शमशाद खान। जनपद मे 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीन विधानसभाओं मे नये चेहरे उतारे थे जिनको मतदाताओं ने तरजीह देते हुए विधान पहुंचा दिया है। जिले मे आज सम्पन्न हुई मतगणना मे सबसे कम उम्र के विधायक बनने का ताज विकास गुप्ता ने पहना है।
जनपद मे भाजपा हाई कमान ने इस विधानसभा चुनाव तीन नये चेहरे अयाह शाह से विकास गुप्ता तथा बिन्दकी विधानसभा से करण सिंह पटेल और जहानाबाद से गठबन्धन अपना दल से जयकुमार जैकी को चुनाव मैदान मे उतारा था शेष तीन विधानसभा मे पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया था और पार्टी हाई कमान को इसका पूरा फायदा भी मिला है। जिले के इतिहास को उठाकर देखा जाये तो विकास गुप्ता सबसे कम उम्र मे विधायक बनने वाले पहले युवा है। मालूम रहे कि अयाह शाह विधानसभा मे पिछले कई वर्षों बाद कमल खिलाने वाले विधायक पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्ता के सबसे छोटे पुत्र है तथा वह इस विधानसभा क्षेत्र मे पिछले कई वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़ते चले आये है और इसी वजह से क्षेत्र के मतदाताओं ने उनको तरजीह देकर भारी भरकम मतों से जीत हासिल करायी है।

No comments:
Post a Comment