Latest News

Sunday, 12 March 2017

निवहरा वार्ड कमेटी का उद्योग व्यापार मण्डल ने किया गठन

फतेहपुर, शमशाद खान । संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा वार्ड कमेटी का गठन किया जा रहा है इसके क्रम में आज जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्वत की सहमति से निवहरा मसवानी वार्ड कमेटी का गठन किया गया। 
रविवार को उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में संगठन मजबूती के लिये किये जा रहे वार्ड कमेटी के गठन के क्रम मंे निवहरा मसवानी वार्ड कमेटी की घोषणा की गयी जिसमें अध्यक्ष सन्तोष कुमार, महामंत्री श्यामबाबू, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, प्रवक्ता अनिल मौर्या, मीडिया प्रभारी रामनारायण, उपाध्यक्ष गुडडू मौर्य, कमल कुमार व संरक्षक मण्डल में कमलेश, मुन्ना रईन, रामस्वरूप को मनोनीति किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी नवमनोनीति पदाधिकारियो को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये श्री मेहरोत्रा ने कहा कि सब का साथ फतेहपुर का विकास को एक मत करते एकजुट होकर वार्डो की समस्याओ के निस्तारण के साथ वार्डो के विकास के लिये एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही अन्य वार्डो का गठन करके सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य संगठन करेगा। युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक रायजादा ने कहा समाज को एक सूत्र में जोडने के लिये युवाओ की भागेदारी आवश्यक है संगठन युवा कमेटी का निर्माण कर रहा हैं इस मौके पर मो0 असलम, गंगा सागर, उमेश कुमार, मनोज कुमार, राशिद बाबा, अब्दुल हनीफ, नरेन्द्र विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, सुमित कुमार, नागेन्द्र, करीम खांन आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News