Latest News

Sunday, 5 March 2017

छह वर्षीय बालक को दरिन्दे ने बनाया अपनी दरिन्दगी का शिकार

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पीरनपुर मोहल्ले मे स्थित मियां साहब की तकिया के निकट एक युवक ने दरिन्दगी की हर पार करते हुए छह वर्षीय एक किशोर को अपनी हबश का शिकार बना डाला। गंभीर अवस्था मे किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने आरोपी दरिन्दे के घर का घेराव करते हुए पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शहर के मिया साहब की तकिया पीरनपुर मोहल्ला निवासी राजू के छह वर्षीय पुत्र समीर घर के पास खेल रहा था तभी पड़ोस का ही रहने वाला हमीदे का पुत्र लईक वहां पर आया और समीर को लालच देकर अपने साथ लिवा ले गया तथा उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया करने के बाद फरार हो गया। खून से लतपथ समीर जब घर पहुंचा तो उसके घर वाले उसको गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। घटना को लेकर आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने आरोपी दरिन्दे के घर का घेराव करते हुए उसकी गिरफ्तारी की पुलिस से मांग की। बताया जाता है कि छह वर्षीय समीर का पिता ठेलिया लगा कर अपने परिवार का भरण पोषा करता है। बताया जाता है कि आरोपी लईक अपने घर मे न रह कर इलाके मे बहुचर्चित अपनी बहन रूबी के यहां रहता था तथा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर मे राइन विरादरी के नेता चौधरी मोइन राइन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News