फतेहपुर, शमशाद खान । मॉ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज एवं साई सिटी मान्टेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमे ंविद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ लोकगीत, कव्वाली के अलावा गुदगुदा देने वाले नाटक प्रस्तुत किये।
रविवार को शहर के जयराम नगर स्थित मॉ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे अशोक तपस्वी व विशिष्ट अतिथि के रूप मे डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव व प्रवीण कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करने के साथ स्वागत गीत, लोकगीत, कव्वाली, ड्रान्स की प्रस्तुति की गयी। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा कामेडी नाटक प्रस्तुत किये गये जिसे देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक हंसते-हंसते लोटपोट हो गये। वहीं मुख्य अतिथि समाज सेवी अशोक तपस्वी व विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन सिंह गौर ने आये हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये दृढ़ संकल्प है। वार्षिकोत्सव का संचालन चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकायें समेत बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment