Latest News

Sunday, 5 March 2017

शिवसेना निकाय चुनाव मे सभी वार्डों से उतारेगी प्रत्याशी- चंदन

फतेहपुर, शमशाद खान । शिवसेना की एक बैठक आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर खागा नगर मे सम्पन्न हुयी जिसमें संगठन मजबूती के साथ सभी वार्डों मे प्रत्याशी उतारे जाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को खागा नगर मे शिवसेना के कार्यालय मे जिला प्रमुख चन्दन सिंह चौहान की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें सभी नगर पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्डों मे अभी से निकाय चुनाव की तैयारियों मे लग जाने के निर्देश दिये गये क्योंकि आगामी निकाय चुनाव मे शिवसेना सभी वार्डो से सभासद प्रत्याशी के साथ ही अध्यक्ष पद पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी जिसकी शुरूआत अप्रैल माह के पहले सप्ताह को पूरे खागा नगर मे मोटर साईकिल के जुलूस निकालकर चुनाव का आगाज कर दिया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि शिवसैनिक हर बूथ सेक्टर तक संगठन मजबूत करले। साथ ही उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी। संगठन मे लापरवाह पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। बैठक मे ज्ञानसिंह, संत सेना राघवेन्द्र महराज, अंगद सिंह, उमाकान्त शुक्ला, कुल्दीप सिंह, ओमप्रकाश, सुनीता, राकेश मौर्या, सोनू ठाकुर, हरिशंकर गुप्ता आदि शिवसैनिक मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News