फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के सादीपुर गैस एजेन्सी रोड स्थिति प्रिन्स इण्टर प्राइजेज का उद्घाटन समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्षा चैधरी मन्जरयार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चैधरी मन्जरयार ने कहाकि युवा शिक्षा हासिल करने के बाद नौकरी और रोजगार के लिये इधर-उधर सालो भटकते रहते है। लेकिन यदि युवा निजी रोजगार पर ध्यान दे तो काफी हद तक बेरोजगारी दूर हो सकती है। क्योकि सरकारी नौकरियां मिलना आसान नही रह गया है। इसीलिये युवा बेरोजगारी रहने से बेहतर निजी व्यवसाय करके बेरोजगारी को दूर कर सकते है। उन्होने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी बढने का सबसे बडा कारण है कि हर युवा शिक्षा हासिल करने के बाद सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में अपना समय वितीत कर देता हैं। यदि वही समय निजी व्यवसाय में मन लगाकर करे तो बहुत हद तक बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रिस इण्टर प्राइजेज के प्रो0 मोहम्मद आरिफ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चैधरी मन्जरयार का माल्यार्पण कर स्वागत करने के पश्चात कहा कि उनके प्रतिष्ठान में उचित मूल्य पर आरओ सिस्टम एण्ड स्पेयर पार्टस उपलब्ध रहते है। इस मौके पर तनवीर हैदर, साउद अहमद, सुहैल खान हेमू, शब्बीर खांन, मोहम्मद फैशल, सैफान अख्तर, ओवैश फारूकी, जीशान हुसैन, शाकिर अली, खालिद खांन आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment