फतेहपुर, शमशाद खान । वीरागना अवन्ती बाई के बलिदान दिवस पर जिला लोधी पंचायत सभा के तत्वाधान में समाज के लोगो ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अवन्ती बाई के जीवन में वक्ताओ ने प्रकाश डाला।
सोमवार को वीरागना आवन्ती बाई के 158वां बलिदान दिवस पर जिला लोधी पंचायत सभा के अध्यक्ष छेदीलाल के अगुवायी मे अवंती बाई चैराहा पर स्थापित अमर शहीद वीरांगना आवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी के आवास में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे लोधी समाज के लोगों ने अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की बलिदान दिवस पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और देश को हमेशा एकता एवं अखण्डता की माला में पिरोने का काम करने रहने की बात कही गयी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रपकाश लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, सोहनलाल द्विवेदी, डा0 धर्मराज सिह लोधी, रघुवीर सिंह लोधी, रघुनाथ प्रसाद, रामप्रतात सिह लोधी, राजकुमारी लोधी, सूर्यपाल लोधी, फूलसिह लोधी, प्रभूदयाल लोधी, राकेश कुमार लोधी, क्षत्रपाल सिह लोधी, रामसरण सिह लोधी, आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment