Latest News

Sunday, 19 March 2017

दबंग अधिकारी की मनमानी चलते कोटेदारों मे आक्रोश

फतेहपुर, शमशाद खान । गल्ला गोदाम में कोटेदारों के साथ की जा रही घटतौली हाॅट शाखा अधिकारी की दबंगई के चलते कोटेदारों में रोष व्याप्त हैं गेंहू की बोरी 52 किलो तथा चावल की बोरी 50 किलो के हिसाब से लगाकर पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की कोटेदारों को मिलने वाले राशन में हाॅट शाखा के कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा जमकर कोटेदारों के साथ उगाही की जा रही है। नगर के ललौली रोड स्थित शिव कैलाश मंदिर में गल्ला गोदाम स्थापित है जहां पर प्रतिमा निर्धारित पत्तियों पर कोटेदारों को खाद्यात्र बिना तेल के उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 52 किलो गेंहू की बोरी तथा 50 किलो चावल की बोरी का मानक मानकर अधिकारी उन बोरियों से मौजूद पल्लेदारों द्वारा परखी लगाकर प्रति बोरी 4 से 5 किलो गेंहू तथा चावल की घटतौली कराकर कर कोटेदारों का जमकर शोषण करने में तुला हुआ है कोटेदारों को कभी भी गोदाम से तौल कर माल नहीं दिया जाता कोटेदार जमालपुर मिलने की शिकायत हक अधिकारी से करता है तो उसे नियम कानून बताकर धमका दिया जाता है जिससे कोटेदार घटतौली का माल ले जाकर गांव के पात्र गृहस्थी राशन धारकों को देते है तो प्रति बोरी गेंहू 4 से 5 किलो तथा चावल तीन से चार किलो प्रति बोरी कम निकलता है जबकि शासन द्वारा गेंहू खरीद केंद्रों में 50 किलो बोरी के हिसाब से भराई कराई जाती है तो फिर 52 किलो की बोरी कहां से बन जाती है नाम ना छापने की शर्त पर कोटेदारों ने बताया कि हाॅट शाखा अधिकारी द्वारा 50 प्रति बोरी तथा 5 रूपए प्रति बोरी पल्लेदारी के नाम पर वसूला जाता है गल्ला गोदाम में कोटेदारों के साथ खुलेआम घटतौली की जा रही है। और कोटेदारी को गल्ला काटे से तौलकर नहीं दिया जाता है। गल्ला गोदाम से कोटेदारो को निर्धारित तिथियों में गल्ला की उठान की जाती है जो 22 तारीख से लेकर 31 तारीख तक कोटेदारों को खाद्यात्र उपलब्ध कराया जाता है। पल्लेदारों द्वारा बोरियों से निकाले गए खाद्यात्र को उसी दिन बोरियों में पैक करके गल्ला माफियाओं के हवाले बेच दिया जाता है जिसमें कुछ धन पल्लेदारों को देने के बाद सारा पैसा हाॅटा शाखा के अधिकारी द्वारा लिया जाता है हाॅट शाखा अधिकारी को तहसील क्षेत्र के कई गोदामों का चार्ज मिला हुआ है कोटेदारों को काटे से राशन तोल कर नहीं दिया जाता है। प्रभावशाली कोटेदार गल्ले की तौल ट्रैक्टर ट्राली में लोडिंग करा कर बड़े कांटो में करवाते है जिस में भी अधिकारी प्रति ट्राली 40 किलोग्राम की कटौती देनी पड़ती है जब इस संबंध में यस यम आई से जानकारी चाही गई तो उनका मोबाइल स्विच आॅफबता रहा था कुछ भी हो जिस तरह से हाट शाखा अधिकारी द्वारा कोटेदारों का घटतौली के माध्यम से शोषण किया जा रहा है जिससे कोटेदारों में रोष व्याप्त है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News