फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी बने जहानाबाद के विधायक जयकुमार जैकी को राज्यमंत्री बनाये जाने पर समर्थको में खुशी का इजहार करते हुये मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। सोमवार को दिवानी परिषर में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा ने नेतृत्व में जहानाबाद विधानसभा के अपनादल व भाजपा गठबन्धन से विधायक निर्वाचित होने के बाद जयकुमार जैकी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी के रूप में राज्यमंत्री बनाये जाने पर अधिवक्ताओं को मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया वही वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जयकुमार सिह जैकी को राज्यमंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। वही राज्यमंत्री जयकुमार सिह जैकी के समर्थक अलग-अलग अन्दाज में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। वही जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो गांव में समर्थक एंव कार्यकर्ताओ के बीच जश्न का माहौल रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment