फतेहपुर, शमशाद खान । मांस की दुकानों को आवंटित स्थानों पर किये जाने के साथ अन्य समस्याओं के निदान के लिए उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई मे मूलभूत समस्यायें को लेकर पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण किये जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने दिये गये ज्ञापन मे अवगत कराया कि शहर के अनेक स्थानों पर खुली मांस मछलियों की दुकानों को नवीन मार्केट मे आवंटित दुकानों मे स्थानान्तरित किया जाये, शहर के पालिका द्वारा आवंटित कूड़ेदानों को स्थानान्तरण कर कूड़ा स्थलों को शहर के बाहर किया जाये, नागरिकों एवं व्यापारियों के अलावा महिलाओं की समस्याओें को ध्यान मे रखते हुए प्रमुख स्थानों पर शौचालय का निर्माण कराये जाने, पानी की टंकियों की साफ-सफाई समय-समय पर कराये जाने व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्राइवेट वाहनों को स्टैण्ड स्थल आवंटित किये जाने जैसी मांग सामिल रही। इस मौके पर राजेश वर्मा, सेराज अहमद खाॅन, कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज साहू, उदय प्रताप सिंह, अमन पटेल, अभिषेक रायजादा, बब्ला सोनी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment