फतेहपुर, शमशाद खान । सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समय से कार्यालय मे उपस्थित रहने के साथ साफ सफाई के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने विकास भवन का प्रातः 10ः30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरईएस, उद्यान, लघु सिंचाई, पशुपालन, सूचना विभाग, अल्प संख्यक, पिछड़ा वर्ग, विकलांग, पंचायत व डीआरडीए का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष प्रातः 10 से 12 बजे अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतें सुनें कोई भी अधिकारी व कर्मचारी विलम्ब से कार्यालय में न आये बिना सूचना व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित नही रहेगे । उन्होने कहा कि जो पटल प्रभारी है अपने कार्यो का समय से सम्पादित करे। शासकीय कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने साफतौर पर कहा कि प्रतिदिन कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा यदि अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment