फतेहपुर, शमशाद खान । ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मे होली मिलन समारोह एवं जनपद के सभी निर्वाचित विधायकों का सम्मान किये जाने का निर्णय लेते हुए पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी।
सोमवार को पीलू तले चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय मे ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष राधेश्याम हरायण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री हरायण ने कहा कि 23 मार्च को आईटीआई रोड़ स्थित एसजी गार्डेन मे होली मिलन समारोह का आयोजन के साथ जनपद के सभी निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमन गुप्त सामिल होगें। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम मे सभी को सपरिवार आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी तन मन से एकजुट होकर तैयारियों मे जुट जाये। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे प्रदेश व जनपद मे भाजपा ने जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उससे वैश्य समाज गौरवान्वित महसूस करता है ऐसे मे जनपद के सभी विधायकों के सम्मान का कार्यक्रम एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली मिलन मे स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से वृन्दावन व राजस्थान के कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आगन्तुकों के समक्ष प्रस्तुत किये जायेगें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमित शरण बाबी, अनिल अग्रवाल, धर्मेन्द्र साहू, गिरजा शंकर सोनी, अरूण जायसवाल, गुड्डू राईन, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरी, गुड्डू मोदनवाल, रामबाबू गुप्त, विनोद मोदनवाल, साहिल गुप्त, सतेन्द्र अग्रहरी, अमित गुप्त, शिवकुमार, सतीश साहू, वेद प्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment