Latest News

Tuesday, 14 March 2017

नर्सेज कालोनी में गन्दगी का अम्बार, मच्छरो का बढा हमला

फतेहपुर, शमशाद खान । तुराअली पुरवा चैराहे पर स्थिति नर्सेज कालोनी के बाहर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। जिस पर कालोनी मे रहने वाले स्वास्थ कर्मियो के परिवारो को तो दिक्कत होती है। साथ ही आस-पास रहने वाले अन्य लोगो को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। क्योकि फैली गन्दगी से मच्छरो की सख्या दिन पर दिन बढ रही है। बताते चले कि कालोनी के बाहर कालोनी से निकलने वाला गन्दा पानी भरता है। वही कूडा भी डम्प रहता है। इतना ही नही सीवर टैंक भी जर्जर हो गया है कुल मिलाकर इस गन्दगी के अम्बार से सारा दिन सडान्ध उठती रहती है। जिससे सांस लेना भी दूभर है। लेकिन न तो इस गन्दगी से निजात दिलाने के लिये स्वास्थ्य विभाग चेत रहा है और न पालिका। एक दूसरे की आस में समस्या जस की तस बनी हुयी है। कालोनी में रहने वाले लोगों को यह समस्या शायद कम सताती हो। क्योंकि इस गंदगी का जन्म कालोनी से ही हुआ है। हां इस गंदगी से आसपास के लोगों को काफी दिक्कत है। सर्दी का मौसम जा रहा है। गर्मी का मौसम आने वाला है। गर्मी में आसपास के लोग ज्यादातर बाहर ही सुबह-शाम उठते-बैठते हैं। ऐसे मे यह गंदगी उन्हे ज्यादा परेशान करती है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News