Latest News

Tuesday, 14 March 2017

भईया दूज पर तिलक लगाकर बहनों ने मांगा रक्षा का वचन

फतेहपुर, शमशाद खान । भईया दूज पर बहनो ने भाईयों को रोचना कर रक्षा करने का वचन मांगा और भाईयों ने भी उसे पूरा करने का वचन दिया। होली के दूसरे दिन भईया दूज मनाया गया। जिस पर पर मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ देखी गयी। मंगलवार को बहनो ने पूजा-पाठकर चैक बनाकर भाईयों को टीका किया और भाईयों से रक्षा करने का वचन मांगा। पूरे जनपद में आज भईया दूज का पर्व मनाया गया। भाईयों ने रक्षा करने के वचन के साथ ही बहनों केा उपहार भी दिया। बहनों ने भाईयों की मनपसंद मिठाई खरीदी। भाईयों ने भी सरेआम सारे काम छोडकर पहले बहनों से टीका करवाया। भईया दूज पर जो जेल में बंदी कैदियों केा बहन से मिलने के लिए जेल प्रशासन ने भी व्यवस्था कर रखी थी। बहनों ने जेल में जाकर इस परम्परा को देखते हुए भाईयों को तिलक लगाने के लिए जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहने पहुंची और भाईयों को टीका कर उनके दीर्घायु की कामना की। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News