Latest News

Wednesday, 8 March 2017

बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को शुभकामनाओं के साथ दी गयी विदाई

फतेहपुर, शमशाद खान । बोर्ड परीक्षा मे शामिल होने वाली छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन आज कोटेश्वर इण्टर कालेज मे आयोजित किया गया जिसमे विद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों को लेखन सामग्री भेंटकर नम आंखों के बीच विदाई दी गयी। 
मंगलवार को शहर के रमवां स्थित कोटेश्वर इण्टर कालेज मे बोर्ड परीक्षा मे सम्मलित होने वाले 12 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डा0 ओम प्रकाश अवस्थी ने करते हुए बच्चों को उन्नति की ओर अग्रसर होने का आर्शिवाद देेते हुए कहा कि जीवन के पथ पर सतत् अग्रसर रहना ही जीवन का लक्ष्य है। विदाई समारोह के दौरान परीक्षा मे शामिल होने वाले बच्चों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दौरान उपयोग आने वाली लेखन सामग्री देने के साथ माल्र्यापण कर उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी गयी और मिठाई खिलाकर उन्हें इस परीक्षा मे अव्वल आने का आर्शिवाद दिया गया। साथ ही उनके आगामी भविष्य की मंगल कामना विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने की। विद्यालय के प्रबन्धक कोटेश्वर शुक्ला ने बच्चों को विदाई देते हुए कहा कि जिस तरह से बच्चे उनके स्कूल मे शिक्षा को हासिल करके अनुशासन के साथ आगे बढ़े हैं इसी तरह बोर्ड की परीक्षा मे उत्तीर्ण होकर विद्यालय के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन डा0 उमाशंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या मे छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News