Latest News

Wednesday, 8 March 2017

केसी सुब्राहमण्यम अवार्ड हासिल कर रूबीना ने जनपद का बढ़ाया गौरव

फतेहपुर, शमशाद खान । स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रो में विभिन्न विधाओं में काम करने वाली देश की आठ महिलाओं को केसी सुब्राहमण्यम अवार्ड एवं नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के जिले की वेलफेयर सोसाइटी की प्रबन्धिका रूबीन परवीन को सम्मानित किया गया जिससे जनपद का नाम रोशन करने का काम किया। 
 वेलफेयर सोसाइटी की प्रबन्धिका रूबीना परवीन ने पत्रकारो से रूबरू होते हुये बताया कि नेशनल फाउन्डेशन आफॅ इण्डिया ने वर्ष 2015-16 के केसी सुब्राहमण्यम अवार्ड का एलान दिल्ली में किया गया। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रो की विभिन्न विधाओ मे काम करने वाली आठ स्वयं सेवी संस्थाओ एवं उनके कार्यकर्ताओ को इण्डियन हैबिटेड सेन्टर हाल में शील्ड एवं प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें आवर्ड के अलावा नेशनल फाउण्डेशन आॅफ इण्डिया की ओर से 50 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार भी दिया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश से फतेहपुर जिले की निशा वेलफेयर सोसाइटी के लिये उनको भी अवार्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि यह अवार्ड उन्हे पिछले कई वर्षो से मलिन एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में महिलाओ के सशक्तीकरण के लिये उनके द्वारा किये गये अच्छा कार्य के लिये अवार्ड से सम्मनित किया गया है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी राज्यो के स्वयं सेवी संस्थाओ के कार्यकर्ता बडी संख्या में सामिल हुये थे। जिसमें देश के आठ लोगो को सम्मानित किया गया है। उन्होने बताया कि नेशनल फाउण्डेशन आफ इण्डिया की ओर से यह पुरूस्कार प्रतिस्ठान की अध्यक्षा डा0 सईदा हामिद के द्वारा दिये गये। उन्होने अवार्ड पाने वालो को बधाई देते हुये कहा कि एक ओर संस्था जहा अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है वही डा0 केसी सुब्रहमण्यम अवार्ड देकर समाज के दबे कुचले असहाय व निर्बल वर्ग के लोगो का जीवन स्तर पर उठाने वाले स्वयं सेवी कार्यकर्ताओ को सम्मान कर गर्व का अनुभव महसूस करा रही है। रूबीना परवीन ने बताया कि अवार्ड पाने वालों मे बिहार की वर्षा जवालगेकर महाराष्ट्र की संघपाल बाहुरबाघ, मध्य प्रदेश की शाहजहां कुरैली व उत्तर प्रदेश से रूबीना परवीन यानी उनको, छत्तीसगढ़ के राजजियावनकोल, मेघालय के मोनीराम रोघहंग, उत्तराखण्ड के दीपा कौशनम तथा हिमांचल की राधा रधववाल के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एनएफआई की अध्यक्षा सहित नीति आयोग के सदस्य नीरज व स्वयं सेवी संस्थाओं की निगरानी करने वाली कमेटी की अमिता पौल, फाउण्डेशन के कार्यकारी निदेशक अमिताब बेहार भी उपस्थित रहे। केसी सुब्राहमण्यम अवार्ड से रूबीना परवीन को नवाजे जाने की जैसे ही खबर जनपदवासियों को लगी तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी और समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा रूबीना परवीन को बधाई देने वालों का तांता उनके आवास मे लगा रहा जिसमे प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता एसपी शुक्ला, संतोष तिवारी, रमेश तिवारी, श्यामलाल कंचन, इशरार, मिथलेश कुमारी, आजमा, सरोज शर्मा, अनिल यादव, शिवाकान्त यादव, पार्थनाथ त्रिपाठी, शकील सिद्दकी, सतीष पाण्डे, संजय सचान आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News