फतेहपुर, शमशाद खान। कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की आरती के एक वर्ष पूरे होने पर वर्षगांठ के रूप मे मनाते हुए महा आरती एवं हवन पूजन का आयोजन किया जिसमें समाज के बड़ी संख्या मे पुरूष एवं महिलायें महाआरती मे शामिल हुये।
गुरूवार को अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वाधान मे कृष्ण बिहारी नगर स्थित मोटे महादेवन मन्दिर स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर मे भव्य महाआरती एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे महिला पुरूष कायस्थ बंधुओं ने भाग लिया। हम आपको बता दें कि पिछले एक वर्ष से भगवान चित्रगुप्त की आरती हर महीने के प्रथम वृहस्पतिवार को आयोजित की जाती रही है। एक वर्ष पूर्ण होन पर आज महाआरती व हवन यज्ञ करके वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। साथ ही चित्रांश महासभा की युवा टीम के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे प्रसाद वितरित किया गया। वहीं चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि आरती हर महीने नियमित होती रहेगी। जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से कायस्थों का जनसमूह उमड़ कर आरती कार्यक्रम मे अपनी आख्या दिखा रहे हैं निश्चित ही ये एकता का प्रतीक है। वहीं युवा उपाध्यक्ष राज जी श्रीवास्तव व नगर अध्यक्ष अकुल श्रीवास्तव ने रोली चंदन का टीका लगाकर लोगों को हवन यज्ञ बेदी पर हवन करने के लिए बिठाया। इस दौरान आये हुए तमाम कायस्थ बंधुओं ने कहा कि घर परिवार की सुख शांति के लिए, बेटी-बेटा की शादी के लिए, आरोग्य रहने के लिए, सम्पत्ति के लिए, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए चित्राश बंधुओं द्वारा पहली बार सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। निश्चित ही इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित करते रहना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने भजन भी गाया। इस मौके पर राघवेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, डा0 विवेक श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, हीरालाल श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव,प्रवीण श्रीवास्तव आदि रहे।

No comments:
Post a Comment