फतेहपुर, शमशाद खान। वाणिज्य कर विभाग मे कार्यरत महिला क्लर्क की तानाशाह रवैये के विरोध मे अधिवक्ताओं के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानान्तरण किये जाने की मांग की।
गुरूवार को टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित रस्तोगी के नेतृत्व मे फतेहपुर टैक्स बार एसोसिएशन कर अधिवक्ता संस्थान के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर विभाग कार्यालय मे तैनात महिला क्लर्क अर्चना दीक्षित के विरोध मे कलेक्ट्रेट मे एकत्रित होकर वकीलों ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी को कार्यवाही करते हुए स्थानान्तरण किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का आरोप रहा कि बीते 20 फरवरी को अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह विभाग मे पहंुचकर फार्म जमा करने के लिए महिला क्लर्क के पास गये लेकिन वह अपनी सीट से नदारत थी जिसके चलते उन्होंने कई घंटे इंतजार के बाद असिस्टेंट, कमिश्नर सीबी सरोज के पास जाकर फार्म मे मार्क करवा लिया पुनः दुबारा डाक जमा करने हेतु महिला क्लर्क के पास गये तो वह अपनी सीट मे नहीं मिली जिससे वह वापस आ गये और दूसरे दिन पिता के इलाज के लिए इलाहाबाद चले गये और वहां से अपने मुंशी को महिला क्लर्क के पास फार्म लेकर जमा करने के लिए भेजा जिस पर वह असिस्टेंट कमिश्नर के कक्ष मे ले जाकर बैक डेट मे डाक को मार्क कर दे देते हो हम ऐसे डाक को मार्क नहीं कर सकते जिस पर अधिकारी द्वारा उक्त तथ्यों से अवगत कराया गया लेकिन तानाशाही रवैये को अपनाते हुए महिला क्लर्क ने एक भी बात नहीं मानी और उनके मुंशी को थप्पड़ों से पीट दिया जान बचाने के लिए मुंशी वीरेन्द्र कुमार ने जब शोर मचाया तो मौजूद वहां पर अधिवक्ता व कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। अधिवक्ताओं ने पूरी घटना को अवगत कराते हुए जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त तानाशाह महिला क्लर्क पर कार्यवाही करते हुए गैर जनपद स्थानान्तरण किया जाये। इस मौके पर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, मणि दुबे, वीके गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, इकबाल मोईन, राजू अग्रवाल, नितिन गुप्ता, रवि द्विवेदी, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मोहम्मद नूर उद्दीन, अंकित गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment