Latest News

Thursday, 2 March 2017

डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा को लेकर केन्द्र व्यवस्थापकों की ली बैठक

फतेहपुर, शमशाद खान। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं व्यवस्थित तरह से सम्पन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल यादव की अध्यक्षता मे प्रधानाचार्यों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें समय रहते केन्द्रों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ छह मार्च को परिचय पत्र एवं ड्यूटी वितरण किये जाने की बात कही गयी। 
गुरूवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं व्यवस्थित तरह से सम्पन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल यादव की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे प्रधानाचार्यों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों ने बैठक मे सामिल हुए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल यादव ने कहा कि छह मार्च को अध्यापक परिचय पत्र एवं ड्यूटी का वितरण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों से केन्द्र की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ बिजली, पानी, सीटों की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरूस्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी तरह की दिक्कत होने पर विभाग से सम्पर्क करें किसी भी हाल मे नकल न हो पाये। बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन कराने के निर्देश केन्द्र व्यवस्थापकों को दिया।  

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News