फतेहपुर, शमशाद खान। एक पखवारे पूर्व अग्नि के सात फेरे लेकर साथ जीने साथ मरने व दिलों मे लाखों सपने संजोये अपने पिया के घर आयी नव विवाहिता को क्या मालूम था कि जिस नये घर मे जा रही वहां इंसान नहीं बल्कि हैवान रहते हैं। वहीं आज सुबह ससुरालीजनों ने अपनी नव विवाहिता बहू को दूसरी मंजिल के बाथरूम मे आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उधर मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद जला कर मार डाला। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना चिल्ला गांव पलरा निवासी राजनरायन ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 16 फरवरी 2017 मे मलवां थानाक्षेत्र के कोराई गांव निवासी रामनरायण दुबे का पुत्र उमेश दुबे के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ की थी साथ ही दान-दहेज भी दिया था। आज सुबह लगभग 8 बजे ससुरालीजनों ने घर की दूसरी मंजिल के बाथरूम मे पहले विवाहिता की हत्या कर दी और बाद मे उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव मे हड़कंप मच गया तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची मलवां पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद इसे आत्महत्या मान रही है तथा शव का पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस मे मृतका की मां शोभा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी बड़ी ही धूमधाम से किया था। वहीं 26 फरवरी को उसकी पुत्री के चचेरे भाई विष्णु उर्फ बबलू की शादी थी जिसपर बुलाने पर उसकी पुत्री के ससुरालीजनों ने भेजने से मना कर दिया और बाद मे 3 मार्च को विदाई की बात कही थी जिस पर आज सभी यहां आने की तैयारी कर रहे थे तभी गांव के ही कुछ लोगों ने जानकारी दी कि तुम्हारी पुत्री आग लगाकर मर गयी है। हालांकि मृतका के परिजनों ने अभी तक थाने मे कोई तहरीर नहीं दी है। मां का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करायेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment