Latest News

Wednesday, 1 March 2017

मतगणना की तिथि जैसे-जैसे आ रही प्रत्याशियों की बढ़ रही बेचैनी

फतेहपुर, शमशाद खान । चुनाव की खुमारी आहिस्ता-आहिस्ता प्रत्याशियों की उतरी तो अब गणना को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है मतगणना की शुरू हुयी उल्टी गिनती इस कदर प्रत्याशियों पर भारी पड़ रही है। कि प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच चुनावी समीकरणों को समझ जीत का रास्ता तय कर रहे है। इतना ही नहीं प्रत्याशियों की दिलो की धड़कनों ने उन्हें कुछ ज्यादा ही आस्थावान बना दिया है। जिसके चलते वह जीत के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंच रहे है। विधानसभा चुनाव में जिले की 6 विधानसभा सीटों से 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है चैथे चरण मे ंयहां हुये मतदान में अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं चैथे चरण में 23 फरवरी को हुये मतदान के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। चुनाव लड़ने वाले यह प्रत्याशी एक माह की भागमभाग जिंदगी में कुछ समय सुकून से घर परिवार के साथ निकाले। इस दौरान हार-जीत की गणित भी वह समर्थकों व अपनो के बीच कर रहे है। लेकिन जैसे-जैसे गणना नजदीक आती जाएगी वैसे-वैसे इन प्रत्याशियों को एक बार फिर से मानसिक दबाव बढ़ता जाएगा। 11 मार्च को होने वाली मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होने के बाद इनके दिलों की धड़कने तेज हो गयी है। गणना की तिथि नजदीक आने पर मानो इन प्रत्याशियों की भगवान के प्रति आस्था भी बढ़ गयी है बेचैन प्रत्याशी समर्थकों के साथ बैठकर नये जीत के समीकरण बना रहे है। वोटों का गुणा भाग उनके पक्ष में रहा तो चेहरों में मुस्कन अपने आए आ रही है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News