फतेहपुर, शमशाद खान । स्वाच्छता को लेकर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा उठाये जा रहे कदमों के तहत लोहिया गांव एव गंगा किनारे के गांवों के अधूरे शौचालयों की प्रगति समीक्षा जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज ने सम्बंधित गांवों के प्रधानो, सचिवों एवं एडीओ पंचायत के साथ की। निर्देश दिया कि जो भी काम अधूरे है। उन्हे 10 मार्च तक पूरे कर लिये जायें। सत्यापन के दौरान गड़बड़ी पायी गयी तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में लोहिया गांव 2016-17 के चयनित गांव एवं गंगा किनारे के 43 गांवों में बनाये जा रहे शौचालयों की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चलते विकास सम्बंधी कार्यो की रफ्तार धीमी पड़ गयी थी जिसके चलते शौचालय निर्माण का कार्य भी बन्द सा हो गया है। अब चुनाव समाप्त हो गया है। और केवल मतगणना बाकी है जिसमें शौचालय निर्माण से सम्बंधित कर्मचारियों की उपयोगिता भी न के बराबर हैं जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि जो शौचालय के कार्य अधूरे है या फिर शुरू नहीं हुए है ऐसे कामों को दस दिन के अन्दर पूरा कर लिया जाये इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दस दिन की मोहलत के बाद 15 मार्च से शौचालयों के सत्यापन का काम शुरू होगा। गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ रिकवरी, प्रतिकूल प्रविष्टि और जरूरत पड़ी तो निलम्बन की भी कार्रवाई की जायेगी। जिसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होगंे बैठक के दौरान जिला समन्वयक शरद अवस्थी, एडीओ पंचायत, सम्बंधित गांवों के प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment