फतेहपुर, शमशाद खान । पर्यावरण नियमों कि ताक पर रखकर फतेहपुर जनपद के मलवाॅ विकास खण्ड के औद्यौगिक कस्बे सौरा में फैक्ट्री से घातक रसायनो को रोड किनारे खेतो कि ओर बहाया जा रहा है। कोई जानवर यदि इस जल को पी ले तो तत्काल वह काल के ग्राम में समा जायेगा। जबकि प्रदूसण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा उद्योग को संचालन कि सहमति इस शर्त पर देता कि वह रसायनो को परिसर में ही नष्ट करेगा। बोर्ड के निर्देशों को दरकिनार कर टैकर या नालो द्वारा खेतों व सड़कों किनारे बहाया जा रहा है। जिससे फसले बर्बाद व जहरीले पानी पीने से मवेशी मर रहे है। ग्रामीण बताते है बरसात के समय फैक्ट्री के उत्प्रवाह से फसलों में पहुॅचे इस घातक रसायन से त्वाचा सम्बन्धी रोग भी होने का खतरा बना रहता है। राज्य प्रदूसण बोर्ड के लखनऊ मंडल के छेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कोई भी उत्प्रवाह या घातक रसायन बाहर नहीं फेंक सकता है। पाये जाने पर सम्बन्धित पर कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है। युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु पत्र दिया था किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुयी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment