फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र मे यातायात पुलिस की कमी होने के चलते पूरे दिन शहरवासी जाम के झाम मे फंसे रहते हैं। हर मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है जिससे पूरे दिन जाम मे फंसे लोग प्रशासन को कोसते रहते हैं इतना ही नहीं जाम की स्थिति शहर के अलावा प्रदेश की राजधानी को जाने वाले मार्ग मे भी इन दिनों पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे सैकड़ों वाहन जाम मे फंसे रहते हैं लेकिन जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाते हैं। शहर की जाम की स्थिति तो आम हो गयी है लोग अब जाम की वजह से अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घर से समय से एक घंटे पहले निकलने लगे है क्योंकि उन्हें पता है कि जिस मार्ग पर जायेगें उन्हें घंटों जाम मे फंसे रहना होगा। इन दिनों लखनऊ बाईपास स्थित कोल्ड स्टोर मे भारी संख्या मे किसान अपने आलू की फसल को लाकर स्टाक कर रहे हैं जिसके चलते प्रदेश की राजधानी को जाने वाले लखनऊ मार्ग भी पूरे दिन जाम मे रहता है। सुबह से शाम तक सैकड़ों वाहन लम्बी-लम्बी कतारों मे लगे रहते हैं इस मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का आवागमन बना रहता है इसके बावजूद भी राजधानी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थित बनी रहती है। यदि यातायात पुलिस के कुछ जवान इस मार्ग पर तैनात कर दिये जाये तो निश्चित तौर पर लोगों को कुछ हद तक जाम से राहत पहुंचाया जा सकता है। बढ़ती वाहनों की संख्या के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने होगें अन्यथा दिन प्रतिदिन यातायात व्यवस्था बद से बत्तर होती जायेगी। बुधवार को सुबह 9 बजे से ही वर्मा चैराहा, पटेल नगर, शादीपुर, बाकरगंज, पत्थरकटा चैराहा, नगर पालिका तिराहा, चैक चैराहा, कलक्टरगंज, देवीगंज आदि मार्गों पर जाम की स्थित बनी रही लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि समय से स्कूल पहुंचने वाले बच्चे इस जाम मे फंसे रहे लेकिन इस जाम को हटाने के लिए एक भी ट्राफिक का सिपाही नजर नहीं आया जिससे शहरवासी प्रशासन को कोसते रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment