Latest News

Wednesday, 1 March 2017

ट्रक की टक्कर से बाईक सवार छात्र की दर्दनाक मौत

फतेहपुर, शमशाद खान । ललौली थानाक्षेत्र के ग्राम अजमतपुर के समीप ट्रक की चपेट मे आ जाने से एक लगभग बाईक सवार की मौके पर मौत हो गयी वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने मे सफल रहा। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थानाक्षेत्र के केवई गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रजत सिंह जो बीए का छात्र था और कानपुर मे अपनी पढ़ाई कर रहा था अपने साथी रवि निवासी हिंतापुर के साथ मोटर साईकिल से देर रात ललौली आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग ललौली थाने के अजमतपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहा ट्रक नम्बर यूपी 71टी/1451 ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप रजत सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गयी वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 नम्बर एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। मां के रो-रोकर बुरे हाल हैं। मृतक दो बहनों मे अकेला भाई था।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News