फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 9 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर सहादया ग्रुप की एक बैठक प्रधानाचार्यों की मौजूदगी मे सम्पन्न हुयी जिसमें केन्द्रों व परीक्षार्थियों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी।
बुधवार को शहर के लखनऊ रोड़ स्थित नूरूल हुदा सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल मे सहादया ग्रुप की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें जिले के समस्त सहादया समूह के स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। बैठक मे मौजूद सीबीएसई के प्रधानाचार्यों ने शिक्षा मे उत्तरोत्तर विकास के लिए अपने-अपने शिक्षापरक उपयोगी विचार प्रस्तुत किये ताकि आने वाले समय मे शिक्षा को गुणवक्ता परक एवं उपयोगी बनाया जा सके। उक्त बैठक मे महार्षि विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य एके मिश्रा, नूरूल हुदा इंगलिस स्कूल के प्रधानाचार्य अफरोज अहमद खान, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के जेपी मिश्रा, पुलिस मार्डन स्कूल के सुनील बाजपेयी, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अभा सिंह, सेंट मैरी स्कूल खागा श्रीमती मारिया सैन्स, संेट मैरी स्कूल के विनय जोसेफ, माॅ शारदा पब्लिक स्कूल के एमके गुप्ता, जवाहर नवोदय के एसके पाण्डेय तथा आरएस एक्सेल स्कूल के एसके द्विवेदी मौजूद रहे। नूरूल हुदा स्कूल के प्रबन्धक मौलाना उमर शरीफ मजाहिरी, निदेशक अबूबक्र अनीस ने आये हुए प्रधानाचार्यों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। 9 मार्च से सीबीएसई की इण्टर मीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने के बाद आज विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की रणनीत तय की।

No comments:
Post a Comment