Latest News

Wednesday, 1 March 2017

स्टैण्ड आवंटन के लिए एसपी से फिर मिला उद्योग व्यापार मण्डल

फतेहपुर, शमशाद खान । यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल आवंटन किये जाने की मांग को लेकर एक बार फिर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण किये जाने की मांग किया। 
बुधवार को उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह से मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने के लिए छोटे वाहनों, टैम्पो, टैक्सी, ई-रिक्शा के लिए स्टैण्ड आवंटन कराये जाने की मांग ज्ञापन सौंपकर किया। सौंपे गये ज्ञापन मे अवगत कराया कि शहर क्षेत्र मे छोटे वाहनों के लिए स्टैण्ड स्थल आवंटित न होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे शहर वासियों समेत छात्र-छात्राओं को पूरे दिन जाम मे फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है, वाहनों के रूट व नम्बर द्वारा आवंटित संचालन कराये जाने, शहर के सबसे अधिक व्यस्ततम क्षेत्र चैक मे चार पहिया वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाये जाने, जाम की समस्या के लिए सभी चैराहों पर ट्राफिक पुलिस को मुस्तैद किये जाने, ट्रांसपोर्ट नगर मे ट्रांसपोर्टरों का आवंटन जारी किया जाये, वाहन पार्किंग स्थल के आवंटन हेतु नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया जाये, समस्त चैराहों पर संकेत लाइट का आवंटन सुनिश्चित कराये जाये जैसी मांग शामिल रही। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्यवाही होती है तो निश्चित ही शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा। इस मौके पर अनिल वर्मा, मुजाहिद हसन, सेराज अहमद खाॅन, संदीप श्रीवास्तव, मनोज साहू, उमेश सक्सेना, मनोज कुमार, मेराज अहमद, राशिद बाबा, दिवाकर जायसवाल, यश सक्सेना, प्रेमदत्त उमराव, सुनील वर्मा आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News