फतेहपुर, शमशाद खान। कोतवाली थानाक्षेत्र के सनगांव मोड के पास बाईक सवार नकाब पोश बदमाशों ने धान बेंचकर घर जा रहे एक किसान को तमंचे के बल पर रोक लिया तथा उसके पास रखे चैतिस हजार रूपये की नगदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के ताज महमूदपुर गांव निवासी चंदराम आज शहर से धान बंेच का पैसा लेकर मोटर साइकिल से गांव जा रहा था तभी सनगांव मोड के पास मोटर साईकिल सवार तीन नकाब पोश बदमाशों ने उसको तमंचे की नोंक पर रोक लिया तथा उसके पास रखे चैतिस हजार रूपये की नकदी और मोबाइल तथा मोटर साइकिल लूटकर फरार हो गये। लुटेरे कुछ दूर जाने के बाद मोटर साइकिल को रास्ते मे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल दीपक पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके मे पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। शहर कोतवाल ने कहा कि घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश कर लिया जायेगा तथा लुटेरो को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

No comments:
Post a Comment