फतेहपुर, शमशाद खान । गर्मी आते ही झोलाछाप डाक्टर सक्रिय हो गये है। उपचार के नाम पर मरीजों से जमकर धन ऐंठ रहे है। स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से जहां इनकी चांदी है वहीं ग्रामीण ठगे जा रहे है। जहानाबाद, अमौली, बिन्दकी, खजुहा, गाजीपुर, ललौली, बहुआ, असोथर, खागा, हथगांव, हुसेनगंज, विजयीपुर के दर्जनों गांवों में झोलाछाप डाक्टर सक्रिय हो गये है। यमुना पटटी में पड़ने वाले गांवों के मरीजों से झोलाछाप डाक्टरों की चांदी है। इतना ही नही इनके द्वारा छोटे-छोटे आपरेशन भी बड़ी निर्भीकता के साथ किये जाते है। मरीजों की हालत बिगड़ने पर इलाहाबाद एवं कानपुर के नर्सिग होमो के लिए रिफर कर दिया जाता है। डाक्टर मरीजों को रिफर करने के बाद उनका खून चूसना नहीं छोड़ते। इन झोलाछापों द्वारा उसी नर्सिगहोम के लिए रिफर किया जाता है जहां से इनको कमीशन मिलता है। यह झोलाछाप डाक्टरों द्वारा इलाज के साथ-साथ एबार्शन का कार्य भी करवाया जाता है जिसके लिए यह लोग प्राइवेट नर्सो को बुलाकर इस कार्य को अंजाम देते है। यह झोलाछाप डाक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खुलेआम खिलवाड़ करते है। शासन द्वारा भी इन झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाए जाने से इनके हौंसले बुलंद है। साथ ही साथ मोटी कमाई कर मालामाल भी हो रहे है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment