फतेहपुर, शमशाद खान । होली मिलन समारोह का सिलसिला राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन के अलावा अन्य संगठनांे द्वारा जारी है जिसमें अबीर गुलाल लगाने के साथ एकता सद्भावना व भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया जा रहा है जिसके क्रम मे आज मौर्या उत्थान समिति के तत्वाधान मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समिति की गतिविधियों पर चिंतन के साथ समाज के उत्थान पर चर्चा करने के पश्चात इं0 आरपी मौर्य की अध्यक्षता मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे समाज की एकता एवं शिक्षा व उन्नति पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मेवालाल मौर्या, जगदीश कुमार मौर्या, सदानन्द कुशवाहा, केपी मौर्या, राम स्वरूप मौर्या, राजेश कुमार, विष्णुलाल मौर्या, बाबूसिंह कुशवाहा, डा0 काशी प्रसाद मौर्या, अखिलेश मौर्या आदि रहे। वहीं कश्यप निषाद आदिवासी कल्याण समिति के तत्वाधान मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सदर विधायक विक्रम सिंह रहे तथा समारोह की अध्यक्षता राजेन्द्र कश्यप ने किया। इस दौरान समाज मे फैली बुराईयों को दूर करना समाज को जागरूक कर बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना जैसी सामाजहित मे चर्चा की गयी। इस अवसर पर विकास कश्यप, रमेश प्रसाद कश्यप, शिवप्रसाद, विवेक कश्यप, डा0 बाल गोविन्द, तेजबली कश्यप, संदीप कश्यप, दिनेश, नरेश, राजा, कंचन आदि रहे। इसी तरह भूतपूर्व सैनिक महिला संगठन के द्वारा महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी की अध्यक्षता मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनायें दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment