Latest News

Wednesday, 8 March 2017

भू-माफियाओं ने जमीन पर जबरन किया कब्जा

फतेहपुर, शमशाद खान। पुलिस अधीक्षक से शहर के आबूनगर मोहल्ला निवासी और पनी मोहल्ला निवासी दो लोगों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शहर के कुछ भू-माफिया उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किये जाने का विरोध किया तो भू-माफियाओं ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जांच करने के आदेश दिये हैं।
शहर के तकिया चांद शाह पनी मोहल्ला निवासी खुन्नू के पुत्र मो0 खलील उर्फ चुन्नू तथा आबूनगर मोहल्ला निवासी बुद्धू के पुत्र रसूल बक्स ने आज पुलिस अधीक्ष्ज्ञक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उपरोक्त लोग आराजी गाटा सं0- 241 रकबा 0.6390 हे0 मौजा शेखपुर उनवां परगना तहसील फतेहपुर का भूमिधर कास्तकार है तथा अपनी जमीन का हकबन्दी के लिए मुकदमा नं0- 130/07-1 रसूलबक्स आदि बनाम हमीद आदि उपजिलाधिकारी के न्यायालय मे योजित कर रखा है जो विचाराधीन है तथा राजस्व निरीक्षक जिरह होनी शेष है। उन्होंने बताया कि गाटा सं0- 241 के जानिब पूरब दक्षिण के कोने पर स्थित गाटा सं0- 247 के कास्तकार कमला देवी पत्नी मूलचन्द्र निवासी महारथी, मन्जू देवी पत्नी विनोद प्रसाद निवासी हरिहरगंज, रामकिशोरी पत्नी केशव प्रसाद निवासी रामगंज पक्का तालाब मालती देवी पत्नी महेश प्रसाद निवासी माया सदन बाकरगंज ने गाटा सं0- 247 रकबा 0.4080 हे0 से सहखातेदारों ने अपनी आराजी भूमाफिया किस्म के लोगों शाहिद उर्फ काका पुत्र अख्तर कुरैशी निवासी छोटी बाजार शहर फतेहपुर, फहीम उर्फ शीबू पुत्र मन्ना निवासी बाकरगंज चैराहा, असलम शेर खां व सानू निवासी मोहल्ला पनी निकट दादा मिया की मस्जिद ने आज उनकी जमीन गाटा सं0- 7241 पर जबरन मेडबन्दी व रास्ता कायम करने लगे। उन्होंने जब मौके पर पहुंच कर उक्त भूमाफियाओं को रास्ता कायम करने से मना किया तो उपरोक्त भूमाफियाओं ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को मामले को जांच करने के आदेश दिये है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News