फतेहपुर, शमशाद खान। चार शादियां करने के बाद पांचवी शादी करने के प्रयास मे लगे पिता का जब पुत्री ने विरोध किया तो पिता ने उसे लातघूंसों से पीट पीटकर बेहाल कर दिया जिसपर पुत्री ने पिता के खिलाफ थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही करने की गुहार लगायी जिसपर पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताते चले कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चैक चैराहा टीन वाला ताजिया निवासी नफीस खाॅ की पुत्री कैहकशाॅ खातून ने आज कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसका पिता चार शादी पहले से ही कर चुका है और दूसरी पत्नी की वह पुत्री है और पिता नफीस खाॅ पांचवी शादी करने का प्रयास कर रहा है इसकी खबर जब लगी तो पंाचवी शादी करने से मना करने लगी जिस पर पिता ने उसे जमीन पर गिरकर लातघूंसों से मारा जिससे उसे कई गंभीर चोटे आयी जिस पर कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित पुत्री की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेंजकर पिता पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

No comments:
Post a Comment