Latest News

Wednesday, 8 March 2017

रोली-टीकाकर छात्र-छात्राओं को दी गयी भावभीन विदाई

फतेहपुर, शमशाद खान। शहर के ऊषा शोध इण्टर कालेज मे दिक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा मे सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राओं को रोली टीका करके भावभीन विदाई देकर विद्यालय का नाम रोशन करने का आर्शिवाद दिया गया।
बुधवार को शहर के खुशवन्तराय नगर स्थित ऊषा शोध इण्टर कालेज मे दीक्षान्त समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा रोली टीका व माल्र्यापण कर नम आंखों के साथ भावभीन विदाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्तीर्ण अंक हासिल कर विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन करने का आर्शिवाद दिया। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा मे सम्मलित होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह जो वक्त विद्यालय मे गुजारे हैं उसे वह कभी नहीं भूल सकते। विद्यालय परिवार सदैव आभारी रहेगे जिनकी उच्चस्तरीय शिक्षा से आज बोर्ड की परीक्षा मे सम्मलित होने का मौका मिला है। छात्रों ने भरोसा दिलाया कि वह अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करेगे। वहीं प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के पद पर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पीपी तिवारी, अलका तिवारी, मनोज सिंह, राजेश, मयंक, शुभम, हरिशंकर आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News