फतेहपुर, शमशाद खान । बोर्ड परीक्षा मे जाने वाले छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का सिलसिला इन दिनों विद्यालयों मे धूमधाम के साथ जारी है जिसके क्रम मे आज मदर सुहाग इण्टर कालेज मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्रों को रोली टीकाकर नम आंखों के बीच विदाई दी गयी।
सोमवार को अमरजई मोहल्ला स्थित मदर सुहाग इण्टर कालेज मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमंे सीनियर छात्रों की विदाई के लिए जूनियर छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ केक काटकर सीनियर छात्राओं को खिलाते हुए टीका रोली कर नम आंखों के साथ विदाई दी। वहीं विद्यालय के प्रबन्धक मोहित सिंह चन्देल ने छात्राआंे को विदाई देते हुए कहा कि छात्रायें लगन के साथ परीक्षा देकर अव्वल नम्बर हासिल करें जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीडी विश्वकर्मा, आरबी द्विवेदी, तरूणराज, ललित शर्मा, कुश दीक्षित, विपिन कुमार के अलावा बड़ी संख्या मे छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment