Latest News

Monday, 6 March 2017

हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, शादी के माहौल मे छाया मातम

फतेहपुर, शमशाद खान । खखरेरू थानाक्षेत्र के ग्राम पुरमई मे उस वक्त शादी के माहौल मे मातम छा गया जब जयमाल के दौरान हुयी हर्ष फायरिंग से एक लगभग 12 वर्षीय किशोर को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद जहां शादी मे हडकंप मच गया वहीं हादसा करने वाला मौका पाकर भाग जाने मे सफल रहा। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाने के पुरमई गांव निवासी कुलवंत उर्फ मुन्ना मिश्रा की पुत्री मोनी की शादी थी और बारात कौशाम्बी जनपद के थाना कोखराज गांव अंदावा से आयी थी। बताते हैं कि देर रात स्टेज के ऊपर जयमाल के दौरान लोग खुशियों का मजा ले रहे थे वहीं डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे वहीं मोनी का चचेरा भाई अमित पुत्र मनोज मिश्रा भी डीजे की धुन मे ड्रांस कर रहा था इसी बीच हर्ष फायरिंग शुरू हो गयी और अचानक एक गोली अमित को जा लगी जिसके फलस्वरूप किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद जहां भगदड़ मच गयी वहीं इस हस्ते खेलते शादी के माहौल मे मातम छा गया। किशोर की मौत होते ही हर्ष फायरिंग कर रहे लोग मौके से फरार हो गये। उधर घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया उधर मृतक किशोर के परिजनों ने थाने मे अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने हेतु तहरीर दी है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News