Latest News

Monday, 6 March 2017

बाईक की डिग्गी से रूपये निकाल रहे चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक से रूपये निकालने आयी महिला की बाईक की डिग्गी से रूपये निकालते समय एक चोर को आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी शिवदास की पत्नी सुबरती देवी आज दोपहर अपने पुत्र मेवालाल के साथ मोटर साईकिल से शहर के स्टेशन रोड़ सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दस हजार रूपये निकालकर बाईक की डिग्गी मे रख दिया इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे चोर ने डिग्गी से रूपये निकालने का प्रयास करने लगा उसी बीच महिला व आसपास के लोगों ने उसे देख लिया तभी उसे पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये चोर ने अपना नाम आकाश पुत्र शिवपाल निवासी लालगंज जनपद रायबरेली बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News