फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक से आज ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवाई मे मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि किशनपुर थानाक्षेत्र के बाहरी का डेरा मजरे रायपुर मसरौल गांव के ग्राम प्रधान को रंजिश के चलते फर्जी मुकदमें मे फंसा दिया गया है। संघ के पदाधिकािरयों ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा है कि घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाए। जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवाई मे बहरी का डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव के ग्राम प्रधान छेदीलाल के बड़े भाई फूलचन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए बताया कि 2015 मे सम्पन्न हुए ग्राम प्रधान के चुनाव मे उसके भाई के खिलाफ चंदवाइन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी ज्ञान सिंह चुनाव लड़ा था और पराजित हो गया था। इस बात की खुन्नश के चलते ज्ञान सिंह ने अपने भाई रामकृष्ण व रामसिंह के माध्यम से उसके छोटे भाई एवं वर्तमान ग्राम प्रधान छेदीलाल के खिलाफ संगीन धाराओं मे फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया है। प्रधान संघ ने पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा है कि घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाए जिससे सही बात प्रकाश मे आ सके। इस मौके पर अखिलेश द्विवेदी, रामसुमेर, विनोद, सरफराज हुसैन उर्फ सानू, मो0 इरशाद आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment