फतेहपुर, शमशाद खान । नार्थ रेलवे के जनरल मैनेजर एमसी चैहान ने आज वार्षिक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल मे स्टेशनों मे गंदगी बर्दास्त नहीं की जायेगी। इसके पूर्व जनरल मैनेजर ने पार्सल आफिस सहित प्लेटफार्म व आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पार करने वालों तथा रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्हांेने आरपीएफ के कमान्डर को इस बावत निर्देश दिये। रेलवे जीएम के निरीक्षण की खबर पाकर व्यापारियों सहित शहरवासियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए ट्रेनों की ठहराव की मांग के साथ-साथ मुम्बई के लिए एक ट्रेन तथा कुछ ट्रेनों के समय मे बदलाव की भी मांग की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment