फतेहपुर, शमशाद खान । मार्च के अन्तिम सप्ताह के शुरूआत मे ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर होते रहे साथ ही ठण्डा पानी पीकर गर्मी से राहत का अहसास करते रहे। शुक्रवार को गर्मी ने अपना तेवर इस तरह से दिखाया कि सुबह से ही चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे और लोग ठण्डा पानी पीकर गर्मी से राहत का अहसास करते रहे। लोगों का कहना रहा कि मार्च के अन्तिम सप्ताह मे जिस तरह से गर्मी ने अपना रूप इख्तियार किया है उससे निश्चित ही आने वाले अप्रैल और मई माह मे लोगों को गर्मी से बेचैन कर देगी। वहीं पुरूष मुंह मे अगौंछा बांधकर घर से निकले तो वही काम काजी महिलायें व युवियां मुंह मे स्टाल लगाकर धूप से बचने के लिए मार्गों पर देखी गयी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment