Latest News

Friday, 24 March 2017

प्राथमिक विद्यालयों के गिरते स्तर से खतरे मे बच्चों का भविष्य

फतेहपुर, शमशाद खान । असोथर थाना क्षेत्र के यमुना कटरी के गांवों में शिक्षा विभाग के द्वारा बनाये गये प्राथमिक व उच्च विद्यालयों का बहुत बुरा हाल है जिसके कारण इन सरकारी स्कूलों से बच्चो का मोहभंग हो रहा है वही अभिभावको द्वारा इन स्कूलो की दुर्दशा को देखते हुये प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा फीस देकर अपने बच्चो को एडमीशन करवा रहे है। 
यमुना कटरी के मटिहा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का 11 बजे पहुच कर हाल देखा तो वहा पर लगभग एक दर्जन बच्चे थे जिसमें कुछ बच्चे बाहर खेल रहे कुछ बच्चे परीक्षा दे रहे थें वही मिडडंे मील कक्ष का ताला बन्द था रसोईया सुमन देवी नदारद थी जब बच्चो से पूछा गया कि आज मिडडे मील में क्या बना है तो पीछे बैठे बच्चो ने बताया तहरी बनी है दूसरे कक्षा के बच्चो ने बताया कि सब्जी रोटी बनी है जब इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रभारी से पूछा गया तो उन्होने बताया कि रसोईया की आज तबीयत खराब है इसीलिये नही आई है जब रसोईया कक्ष का ताला खुलवाया गया तो सारी पोल खुल गयी चूल्हा था लेकिन सिलेन्डर गायब था बर्तन साफ सुथरे एक मेज मे रखे थे जिससे यह नजर आ रहा था कि हफ्तो से मिडडे मील ही नही बना बच्चे मास्टर साहब डर के कारण झूठ बोल रहे थे कि मिडडे मील बना है वही विद्यालय मे कुल 26 बच्चो के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थिति थे सहायक अध्यापक गौरव सिंह व अनुचर भारत भूषण अवकाश मे थे इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूलो की व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News