फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत आज जनपद मे पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह समेत सभी अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय मे झाडू लगाकर इस अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। जिले के सभी पुलिस चैकियों से लेकर थानों तक मे यह अभियान चलाया गया तथा चैकीदार से लेकर थानेदार तक झाडू लगाकर देश के प्रधानमंत्री के इस मिशन को कामयाब बनाया।
देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत आज पुलिस कार्यालय मे 11.30 बजे दिन मे पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज मदन सिंह, क्षेत्राधिकारी थरियांव ने झाडू लगाकर इस अभियान मे हिस्सा लिया। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी नगर समय बहादुर ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने कार्यालय मे झाडू लगाकर साफ सफाई थी। स्वच्छता अभियान के तहत खागा सर्किल क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार चैबे ने अपने मातहतों के साथ मिलकर अपने कार्यालय मे झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने मे सफलता हासिल की। वही बिन्दकी पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी अपने सहयोगी कर्मचारियो के साथ मिलकर अपने कार्यालय मे झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाने का अंजाम किया। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये इस मिशन को पूरा करने के लिए शहर कोतवाल दीपक कुमार पाण्डे ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी कोतवाली मे झाडू लगाकर साफ- सफाई की। इस अभियान मे आज जनपद के बीस थानों के अलावा सभी पुलिस पुलिस चैकियों मे स्वच्छता अभियान झाडू लगाकर चलाया गया।
जनपद मे आज चलाये गये स्वच्छता अभियान मे सिविल पुलिस के अलावा पीएसी मे सेनानायक तथा उपसेना नायक ने अपने सहयोगी पीएसी के जवानों के साथ झाडू लगाकर जबरदस्त साफ सफाई की।

No comments:
Post a Comment