फतेहपुर, शमशाद खान । सम्मान समारोह के साथ होली मिलने का कार्यक्रम में फूलो की होली के साथ वृन्दावन व राजस्थान से आये कलाकारो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो से सभा बाधी जिसका आनन्द देर रात्रि तक दर्शको ने उठाया। आयोजको द्वारा लजीज व्यन्जनो द्वारा आगन्तुको का स्वागत किया गया। विधायको व अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विधायको का सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ एसजी गार्डेन मे मनाया गया जिसमें व्यापारी समाज के लोगो ने परिवार सहित उपस्थिति होकर सहभागिता निभायी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रकाश और ऊर्जा के प्रतीक द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ गणेश स्तुति व सरस्वती वदना का प्रदर्शन वृन्दावन के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में विधानसभा के विधायक विक्रम सिहं, बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल, शाह अयाह विधायक विकास गुप्त, खागा विधायक कृष्णा पासवान, को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त भेट कर सम्मानित किया गया। सभी विधायको ने अपने उदवोधन मे समाज द्वारा प्राप्त सहयोग के लिये अभार प्रकट किया। तथा विश्वास दिलाया कि समाज के मान सम्मान का सदैव याद रखेगे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमन्त गुप्त ने कहा कि आज टेªेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोशिएसन द्वारा सम्मान समारोह व होली मिलन समारोह कई मायनो में बडा महत्वपूर्ण होगा। उन्होने आयोजको को साधुवाद देते हुये कहा कि उनके आहवन पर चुनाव के समय व्यापारी समाज व वैश्य समाज ने सम्पूर्ण प्रदेश में एकता का प्रदर्शन करते हुये भाजपा सरकार बनायी भाजपा की सरकार बनने से व्यापारी व वैश्य समाज अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। शहर काजी अब्दुल्ला शहीदुल इस्लाम कि होली का पर्व हम सभी को भाईचारा का संन्देश देता है बुराईयो को छोडकर अच्छाई का मार्ग प्रदर्शित करता है। वृन्दावन द्वारा पधारे कलाकारो की विभिन्न प्रस्तुति से दर्शक भावविभोर हो गये वृन्दावन की होली देश भक्ति के गीतो द्वारा झाकी व सुदामा चरित्र देखकर लोगो ने तालियो से स्वागत किया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। एसो0 के जिलाध्यक्ष राधेश्याम हरायण ने आगन्तुको का आभार प्रकट किया। संचालक प्रदेश सचिव विनोद गुप्त ने किया। इस मौके पर चेयरमैन चन्द्रप्रकाश लोधी, रमाकान्त शिवहरे, सत्येन्द्र अग्रहरि, अनिल अग्रवाल, कमलेश्वर शिवहरे, हरिओम रस्तोगी, कविता रस्तोगी, राजकुमार गुप्त, अमित शरन, आशीष अग्रहरि, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, वेदप्रकाश, मनोज घायल, नारायण गुप्ता, गुरूशरन, गुडडू शरन आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment