फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश मे कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मे प्रदेश सरकार की मंशाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब योगी सरकार मे किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा इसके लिए उन्हांेने मीडिया से सहयोग भी मांगा। राज्यमंत्री ने कहा कि क्योंकि उन्होंने जमीनीं स्तर से राजनैतिक सफर शुरू किया था इसीलिए भ्रष्टाचार की जड़ों से वो बखूबी वाकिफ हैं। कहा कि पहले भी जनता के लिए काम किया था तथा आगे भी जनता के हितों के लिए काम करते रहेगें। राज्यमंत्री ने दोहराया कि मोदी सरकार की सोंच की तर्ज पर किसी भी भ्रष्टाचारी को सुकून से नहीं बैठने दिया जायेगा। राज्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से गैर भाजपाई सरकारों के चलते पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार मे लिप्त हो चुका है जिसके लिए वृहद अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब तक जो स्कूल नकल करा रहे थे वह अगर अपने मे सुधार नहीं लाते हैं तो उन विद्यालयों को डिबार लिस्ट मे डाल दिया जायेगा। कहा कि अस्ल मे कानून की भाषा अलग होती है परन्तु जमीनीं हकीकत कुछ और है।
पत्रकारों से रूबरू श्री सिंह ने कहा कि पहले भी उन्होंने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठायी थी जिसको लेकर अधिकारियों ने उनकी विधायक निधि तक कई महीनों के लिए रोक दी थी। कहा कि सरकार का पूरा रोड़ मैप अधिकारियों के सामने आ चुका है और यदि कोई भी अधिकारी इसके पालन मे जरा भी ढिलाई करेगा तो उसके विरूद्ध शासन स्तर तक कार्यवाही होगी। कहा कि भ्रष्टाचार की जड़े बहुत नीचले स्तर से है जिसको ठीक करने मे समय तो जरूर लग सकता है परन्तु असम्भव नहीं है यह। उन्होंने कहा कि जो विरासतें अभी तक दर्ज नहीं हुयी हैं वह आने वाले एक हप्ते के अन्दर दर्ज कर ली जाये। कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए सरकार ने योजना बनायी है जो शीघ्र ही क्रियान्वयन की जायेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, विधायक विकास गुप्ता, संतोष नेता, जयन्ती वर्मा, सन्तोष सिंह बाबुन, राजकुमार साहू, रामप्रकाश गुप्ता, प्रदीप बाजपेयी, नीलिमा सिंह चैहान, नीरज सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment