फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्रीय राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के शहर आगमन पर आज जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों मे समर्थकों ने स्वागत द्वार भी लगवाये थे।
शुक्रवार को हुसेनगंज विधानसभा के निर्वाचित भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का आज शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत द्वारा बनाकर राज्यमंत्री का जोरदार फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया वहीं पीडब्लूडी के डाक बंगले मे युवा भाजपा नेता राजकुमार साहू के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। वहीं युवा नेता राजकुमार साहू ने राज्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र मे विकास कराने की बात कही। इस मौके पर प्रमोद साहू, ब्रजेश कुमार, सोनू मौर्या, राजेन्द्र शुक्ला, संदीप मौर्या, दीपू साहू आदि रहे।

No comments:
Post a Comment