Latest News

Thursday, 23 March 2017

गुटखा-पान खाकर कार्यालय मे आने वालों पर लगेगा जुर्माना- डीएम

फतेहपुर, शमशाद खान । कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सभी विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होने कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई का विशेष ध्यान दे कोई भी अधिकारी कर्मचारी पान व गुटखा खा कर कार्यालय में नही आयेगा। उन्होने साफ तौर पर कहा कि कोई भी कर्मचारी अधिकारी पान खा कर कार्यालय में उपस्थित हुए तो 200/-रू0 जुर्माना व कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे बैठे और जनता की समस्याएं सुने तथा कार्यालय में सफाई, पत्रावलियों का रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक ंिसंह, उपजिलाधिकारी अभिनवरंजन, जिला मनोरंजन अधिकारी गीता वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीडी अशोक कुमार निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय, सुखराज बन्धु, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News