फतेहपुर, शमशाद खान । विकास खण्ड भिटौरा के अन्र्तगत खुले में शौचमुक्त ग्राम टांडा और लखपुरा का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने औचक निरीक्षण किया। उन्होने ग्राम टाॅंडा में कहा कि स्वच्छ शौचालय ठीक प्रकार से बनाये गये है । उन्हेाने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जो ओडीएफ का लक्ष्य है उसे पूरा किया जाये उन्होने कहा कि जो गंगा के किनारे ग्राम है शत प्रतिशत ओडीएफ कराया जाये । उन्होने ग्राम में पैदल भ्रमण कर स्वच्छ शौचालयों को देखा तथा ग्रामवासियों से कहा कि अपने शौचालय को साफ सुथरा रखें और ग्राम में लोग सफाई का विशेष ध्यान दें। गंदगी आदि से बीमारी आती है इसलिये सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होने ग्राम में हैण्डपम्प, विद्यालयों में अध्यापको की उपस्थिती, छात्रों की संख्या, मिड-डे-मील, का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज, शरद अवस्थी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment