Latest News

Thursday, 23 March 2017

फिर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

फतेहपुर, शमशाद खान । सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ के कडे फरमन के बाद भी शहर मे थम नही रहा है चोरी की घटनाओं का सिलसिला। शहर के देवीगंज मोहल्ले मे स्थित मिलाप कोठी के समीप बीती रात अज्ञात चोरो ने एक घर का ताला तोड़कर अलमारी मे रखी लगभग तीस हजार रूपये की नकदी समेत लगभग तीन लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण के अलावा अन्य सामान चुराकर रफू चक्कर हो गये।
जानकारी के अनुसार शहर के देवीगंज मुहल्ले मे स्थित मिलाप कोठी के समीप फादर जैनोव किराये के मकान मे रहते है। चार दिन पूर्व वह अपने किसी काम से केरल प्रांत गये थे तभी घर को सूना देख कर बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी के अन्दर रखी तीस हजार की नकदी समेत लगभग तीन लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और दो लैपटाॅप के अलावा अन्य सामान चुराकर रफू चक्कर हो गये। आज सुबह जब मकान मालिक विजय ने देखा तो किरायेदार के कमरे का ताला टूटा पड़ा था जिस पर उसने चोरी की घटना की सूचना पुलिस के साथ-साथ किरायेदार को भी मोबाइल पर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि किरायेदार के आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News