फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के शादीपुर मोहल्ले मे स्थित एक मकान मालिक और दुकान के बीच दुकान खाली करने को लेकर हुए विवाद मे दिन दहाड़े दोनों पक्षों के बीच जवाबी गोली बारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शहर के शादीपुर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पाण्डेय के मकान मे शकुननगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार शुक्ला पिछले काफी समय से काजल स्टूडियों के नाम से दुकान खोले हुए हैं। दुकान खाली कराने को लेकर पिछले काफी समय से मकान मालिक और दुकानदार के बीच विवाद चला आ रहा है। दुकान खाली कराने को लेकर आज दोनो पक्ष मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। गोली चलने की घटना सुनते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौकेे मे पहुंचकर मकान मालिक व उसके पुत्र ऋषि उर्फ बेटू पाण्डेय तथा दुकानदार संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। काजल स्टूडियों के मालिक दुकानदार संतोष कुमार शुक्ला ने मकान मालिक के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व से दुकान खाली कराने का मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। आज उसको बिना जानकारी दिये लेवरों के माध्यम से दुकान मे तोड़फोड़ करवा रहा था। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तभी विवाद हो गया जिस पर दहशत फैलाने के लिए मकान मालिक के पुत्र ने लाइसेन्सी रिवाल्वर से फायरिंग किया और बाद मे उसने राड मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मकान मालिक के पुत्र ऋषि उर्फ बेटू पाण्डेय ने दुकानदार के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि दुकानदार को पिछले एक वर्ष से दुकान खाली करने के लिए बराबर कहा जाता था किन्तु वह दुकान नही खाली करता था। आज वह अपने समर्थकों के साथ घर मे घुस आया तथा उसके पिता के साथ मारपीट करने लगा तभी उसने दुकान के अन्दर भय पैदा करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी।

No comments:
Post a Comment