Latest News

Thursday, 9 March 2017

गायत्री प्रज्ञा स्कूल मे धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

फतेहपुर, शमशाद खान । गायत्री प्रज्ञा मन्दिर इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव मे विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
गुरूवार को शहर नउवा बाग पेट्रोल टंकी के निकट गायत्री प्रज्ञा मन्दिर इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्त ने वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, पर्यावरण एवं देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवसागर मौर्या ने आये हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, करन सिंह पटेल, मोतीलाल गुप्त, जुल्फकार, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, सूरजदीन विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य शिवकुमार निगम, उप प्रधानाचार्या निशा श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या मे अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News