Latest News

Thursday, 9 March 2017

मेरे ऊपर गलत आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान मे झांककर देखें- असलम

फतेहपुर, शमशाद खान । बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता असलम शेर खान ने कहा कि कुछ लोग उनकी साफ सुथरी छवि को धूमिल करने के लिए उनके ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाये गये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके ऊपर जमीन मे कब्जा करने का आरोप लगाया है वह पहले अपनी गिरेबान मे झांक कर देखे जो स्वयं दूसरे की जमीन पर कब्जा किये हुए इसीलिए उपरोक्त लोग अपनी जमीन न नपवा रहे हैं और न ही उसमे पत्थर गडवा रहे हैं क्योकि उन लोगों को मालूम है कि यदि जमीन की नाप करवा देगे तो जिस जमीन पर कब्जा किये हैं वह जमीन भी हांथ से चली जाएगी।
बसपा नेता असलम शेर खान ने बताया कि मौजा शेखपुर उनवां परगना तहसील व जिला फतेहपुर मे गाटा संख्या 247 के कास्तकार कमला देवी पत्नी मूलचन्द्र निवासी महारथी, मंजू देवी पत्नी विनोद प्रसाद निवासी हरिहरगंज, रामकिशोरी पत्नी केेशव प्रसाद निवासी रामगंज पक्का तालाब, मालती देवी पत्नी महेश प्रसाद निवासी माया सदन बाकरगंज से कई लोगों ने मिल कर खरीदी थी। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन गाटा सं0- 247 से लगी हुई गाटा सं0- 248 की जमीन है। उन्हांेने कहा कि गाटा सं0- 241 के मालिकान खलील उर्फ चुन्नू निवासी पनी तथा रसूलबक्स निवासी आबूनगर की है और उस जमीन से हमारा कोई लेना देना नही है। उपरोक्त लोगों द्वारा लगाये गये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News